लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रेमडेसिविर, टोसिलिजुमैब और फैबीफ्लू की कालाबाजारी, 11 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 15:49 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), सात मई कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कालाबाजारी के चार अलग-अलग मामलों में यहां कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों से पकडे़ गए 11 आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर तथा टोसिलिजुमैब के कुल 14 इंजेक्शन और फैबीफ्लू की गोलियों के पांच बक्से बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया, "ये आरोपी कोविड-19 की दवाओं के जरूरतमंद ग्राहकों से वॉट्सएप कॉल पर बात कर रहे थे और वे अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से कहीं ऊंचे दामों पर रेमडेसिविर, टोसिलिजुमैब और फैबीफ्लू का सौदा कर रहे थे।"

बागरी ने बताया कि सभी 11 आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल भेजने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से कुछ आरोपियों के तार गुजरात में नकली रेमडेसिविर बनाने के कारखाने से जुड़ रहे हैं। बागरी के मुताबिक गुजरात पुलिस की मदद से इस बारे में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह