लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रेमडेसिविर की कालाबाजारी, एक डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ रासुका

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:39 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 अप्रैल कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया और उन्हें इसके तहत जेल में बंद रखने का आदेश दिया। इनमें एक डॉक्टर और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शामिल हैं।

पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजेंद्र नगर थाने की प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि पुलिस को 17 अप्रैल को मिली शिकायत पर नीलेश चौहान नामक व्यक्ति को रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि चौहान से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर एक दवा कम्पनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शुभम परमार और एक निजी अस्पताल के डॉक्टर भूपेंद्र परमार को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशासन ने तीनों आरोपियों को रासुका के तहत जेल में बंद रखने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 94,549 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,069 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह