लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पंजाब में एक जुलाई से खुलेंगे बार और पब

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जून पंजाब सरकार ने राज्य में जारी कोविड पाबंदियों में मंगलवार को छूट देते हुए एक जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बार और पब खोलने की अनुमति दे दी है।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, हालांकि, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि बार और पब मालिकों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारियों को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी हो और दो गज की दूरी के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो।

राज्य में लागू पाबंदियों का अगला दौर 10 जुलाई तक जारी रहेगा।

कौशल विकास केन्द्रों और विश्वविद्यालयों को भी कक्षाएं चलाने की अनुमति होगी, लेकिन अनिवार्य शर्त है कि सभी कर्मचारियों और छात्रों को टीके की कम से कम एक खराक लगी हो। इससे पहले आईल्स (इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम) कोचिंग संस्थानों को ऐसी ही शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी थी।

संक्रमण की दर में कमी पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कोविड समीक्षा बैठक में कहा कि कुछ जिलों में यह अभी भी एक प्रतिशत से ज्यादा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप चिंता का विषय है और संक्रमण की दर में कमी लाना आवश्यक है। उन्होंने इंगित किया कि मई और जून में डेल्टा प्लस स्वरूप (लुधियाना और पटियाला) के दो मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी