लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक जून से कोविड-19 प्रतिबंध हटने की संभावना नहीं: टोपे

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक जून के बाद राज्य में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को हटाने की संभावना नहीं है क्योंकि 21 जिलों में कोविड​​​​-19 संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए एक जून तक लागू राज्यव्यापी प्रतिबंधों में उन स्थानों पर छूट दी जा सकती है जहां संक्रमण दर कम है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, टोपे ने कहा कि बैठक के दौरान कोविड​​​​-19 स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई और इससे पता चला कि मामले की संक्रमण दर 21 जिलों (36 जिलों में से) में 10 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने कहा, “कैबिनेट ने महसूस किया कि वर्तमान में पूरी तरह से प्रतिबंधों को हटाना सही नहीं है।”

उन्होंने कहा कि उन जगहों पर छूट दी जा सकती है जहां संक्रमण दर कम है।

इस बीच, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पदोन्नति के लिए आरक्षित श्रेणी में रिक्तियों को भरने के मुद्दे पर एक जून को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट उप-समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे