लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:43 IST

Open in App

जम्मू, 17 अप्रैल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। साथ ही प्रशासन ने 11वीं की परीक्षा स्थगित करने की भी घोषणा की।

दो दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नीत प्रशासन ने दरबार श्रीनगर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। साथ ही 12वीं समेत सभी कक्षाओं के लिये स्कूल और निजी शिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक बंद कर दिये गए हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कराई जा रहीं 10वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।

उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, ''कोविड-19 के मद्देनजर 11वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। इससे पहले यह संख्या 200 थी।''

जम्मू कश्मीर में बीते एक महीने से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को संक्रमण के 1,144 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,44,021 हो गई। दो और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 2,048 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल