लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मुंबई में छठ पूजा के दौरान भीड़ लगने पर प्रतिबंध

By भाषा | Updated: November 18, 2020 11:07 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मुंबई स्थानीय निकाय ने छठ पूजा के मौके पर समुद्र तटों, नदियों और अन्य प्राकृतिक जलाशयों के किनारे भीड़ जुटने पर प्रतिबंध लगाते हुए श्रद्धालुओं से कहा है कि वे बड़ी संख्या में इन स्थानों पर जमा होने से बचें।

यह सालाना त्योहार शहर में रहनेवाले वे लोग मनाते हैं जिनका ताल्लुक उत्तर भारत से है। सूर्य देवता को समर्पित यह त्योहार इस साल शुक्रवार और शनिवार को है। कोरोना काल से पहले इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग तटों, नदियों और अन्य जल निकायों के किनारे जमा होते थे और सूर्यास्त तथा सूर्योदय के मौके पर अर्ध्य देते हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को छठ पूजा के संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए लोगों से संक्रमण से बचने के लिए बड़ी संख्या में जमा नहीं होने के लिए कहा है।

बीएमसी ने बयान जारी कर बताया कि छठ पूजा उत्सव को सिमित करने का निर्णय किया है क्योंकि अगर लोग नदी किनारे और समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए जमा होते हैं तो सामाजिक मेल जोल से दूरी का पालन करवा पाना मुश्किल हो जाएगा।

बीएमसी ने कहा कि जल इकाइयों के किनारे बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने और उत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

नागरिक निकाय ने कहा कि यह उन दो दिनों में छठ पूजा से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन के लिए वार्ड स्तर पर संबंधित संगठनों को आवश्यक अनुमति जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है