लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : एएसआई के स्मारक आगंतुकों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत आने वाले सभी संरक्षित स्मारक कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 मई तक बंद रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी।

एएसआई ने इस बारे में आदेश जारी किया और इसे पटेल ने ट्वीट किया।

पहले के आदेश के मुताबिक ये स्मारक फिलहाल 15 मई तक लोगों के लिए बंद हैं।

एएसआई ने अपने (नये) आदेश में कहा, ‘‘15 अप्रैल 2021 के आदेश के तहत बंद किये गये केंद्र के संरक्षण वाले सभी स्मारक, स्थल और एएसआई के तहत आने वाले सभी संग्रहालय कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 मई 2021 या अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’

इनमें 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय शामिल हैं।

पिछले वर्ष भी एएसआई की देखरेख वाले सभी स्मारक कोविड-19 महामारी के कारण 17 मार्च को बंद कर दिये गये थे। वे मास्क पहनने, दर्शकों की सीमित संख्या और सामाजिक दूरी जैसे आवश्यक पाबंदियों के साथ जुलाई में फिर से खुले थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 से 4205 मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,54,197 हो गई जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले आए। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 2,33,40,938 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे