लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एंटीबॉडी कॉकटेल इलाज शुरू

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून सर गंगाराम अस्पताल ने मंगलवार को कोरोना वायरस के रोगियों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल (मैक) देना शुरू कर दिया। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

अस्पताल गंभीर बीमारी के उच्च जोखिम वाले हल्के और मध्यम कोविड-19 लक्षणों वाले रोगियों को कासिरिविमैब और इमदेविमैब के संयोजन वाली दवा दे रहा है।

बयान में कहा गया है कि एक मरीज के लिए मैक की एक खुराक की एमआरपी 59,750 रुपये है।

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के अनुसार, रोगियों के चयन में यह बातें शामिल होगी कि रोगी के पास कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट हो, हल्के से मध्यम लक्षण वाले रोगी हो, रोगी 12 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग और उनका वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो।

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (बीओएम) डॉ डीएस राणा ने कहा, "कंपनी रोशे/सिप्ला के दावों के अनुसार, हमें उम्मीद है कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में मैक एक प्रमुख कारक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच