लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हरियाणा में 76.3 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडीज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 01:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर हरियाणा में तीसरे दौर के सीरो-सर्वेक्षण में 76.3 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने सितंबर में किए गए तीसरे सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें शहरी क्षेत्रों में सीरो सर्वेक्षण में संक्रमण दर 78.1 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 75.1 प्रतिशत पाई गई। सीरो-सर्वेक्षण के पहले दौर में संक्रमण दर आठ प्रतिशत और दूसरे दौर में यह 14.8 प्रतिशत पाई गई।

विज ने कहा कि पुरुषों में सीरो सर्वेक्षण में संक्रमण दर 75.3 प्रतिशत, महिलाओं में 77.1 प्रतिशत, छह से नौ वर्ष की आयु के बच्चों में 69.8 प्रतिशत जबकि 10 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों में 73.2 प्रतिशत पाई गई।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण कराने वाले लोगों में सीरो सर्वेक्षण में संक्रमण दर 81.6 प्रतिशत जबकि टीका नहीं लगवाए लोगों में यह दर 75.5 रही।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण यह पता लगाने के लिए किया गया था कि एंटीबॉडी कोविड-19 टीकाकरण के कारण विकसित हुई है या स्वाभाविक रूप से। राज्य में किए गए तीसरे सीरो-सर्वेक्षण में 36,520 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह