लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोगों को नि:शुल्क लगाया जाएगा कोविड-19 रोधी टीका : सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के लोगों को कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा, बस इसके आने का इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार टीकाकरण अभियान के लिए तैयारियां कर चुकी है।

टीकाकरण पूर्वाभ्यास के तहत दरियागंज में एक केंद्र के दौरे पर पहुंचे जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अब तक तो पूरी व्यवस्था ‘त्रुटिरहित’ लग रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां पूर्वाभ्यास के तहत तैयारियों का जायजा लेने के लिए आया हूं। इसके लिए तीन स्थलों का चयन किया गया है जिनमें शाहदरा स्थित जीटीबी अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल शामिल है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सारी तैयारियां कर ली गई हैं और पूरे शहर में एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।

जैन से पूछा गया कि क्या कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, दिल्ली में उपचार और दवाएं भी नि:शुल्क दी जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र या तो अस्पताल होंगे या अस्पतालों से जुड़े संस्थान होंगे।

उनसे पूछा गया कि टीकाकरण के बाद यदि किसी किस्म की जटिलताएं आती हैं तो क्या होगा, इस पर जैन ने कहा कि केंद्रों में आपात कमरे बनाए जाएंगे तथा टीका लगवाने वाले लोगों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक एक दिन में एक लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारियां कर ली हैं, सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा और केंद्रों पर लोगों को समूहों में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 टीकों को प्राप्त करने, उन्हें रखने तथा टीकाकरण के पहले चरण में शहर के प्राथमिकता की श्रेणी में आने वाले 51 लाख लोगों के टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन लोगों में स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी, 50 से अधिक आयुवर्ग के लोग तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 50 साल से कम उम्र के लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह