लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकाकरणः देशभर में टीका लेने वालों की संख्या 15 करोड़ के करीब पहुंची

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल देशभर में बुधवार को 20 लाख और लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दिए जाने के साथ ही टीका लेने वालों की संख्या 15 करोड़ के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या 14,98,77,121 हो गई है।

इनमें 93,66,239 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक जबकि 61,45,854 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 1,23,09,507 कर्मियों को पहली जबकि 65,99,492 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दूसरी खुराक दी गी गई।

इसके अलावा 5,09,75,753 और 31,42,239 लाभार्थी 45 से 60 वर्ष के हैं जिन्हें पहली और दूसरी खुराक दी गई। जबकि 5,14,70,903 और 98,67,134 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु हैं जिन्होंने टीके की पहली और दूसरी खुराक ली।

टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में 103वें दिन बुधवार को रात आठ बजे तक कुल 20,49,754 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू