लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की गति दुनिया में सबसे तेज

By भाषा | Updated: April 7, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण वाला देश बन गया है। भारत में रोजाना औसतन 30,93,861 खुराकें दी जा रही हैं।

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 8.70 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 13,32,130 सत्रों में टीके की 8,70,77,474 खुराकें दी जा चुकी हैं।

इनमें 89,63,724 स्वास्थ्यकर्मियों कोविड-19 टीके की पहली खुराक जबकि 53,94,913 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 97,36,629 कर्मियों को पहली खुराक और 43,12,826 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 3,53,75,953 लोगों को पहली खुराक और इसी आयुवर्ग के 10,00,787 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं 45 साल से 60 साल के बीच के 2,18,60,709 लोगों को पहली खुराक और 4,31,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

पिछले 24 घंटे में 33 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गयी।

देश में टीकाकरण अभियान के 81वें दिन (छह अप्रैल) को 33,37,601 लोगों को खुराकें दी गयी।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और बुधवार को अब के सर्वाधिक 1,15,736 नए मामले सामने आए।

नए मामलों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल की भागीदारी 80.70 प्रतिशत थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 55,469 मामले सामने आए। वहीं छत्तीसगढ़ में 9,921 और कर्नाटक में 6150 मामले आए।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 8,43,473 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 55,250 मामलों की बढ़ोतरी हुई।

देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,92,135 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 59,856 लोग स्वस्थ हो गए।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 630 लोगों की मौत हो गयी। इनमें आठ राज्यों की भागीदारी 84.44 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 297 लोगों की मौत हो गयी। पंजाब में संक्रमण से 61 लोगों ने दम तोड़ दिया।

देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें ओडिशा, लद्दाख, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, नगालैंड, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया