लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 रोधी पाबंदियां सख्ती से लागू, राज्य में संक्रमण दर 50 प्रतिशत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:28 IST

Open in App

पणजी, 30 अप्रैल तटीय राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 50 प्रतिशत होने के बीच लागू किए गए चार दिवसीय लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को लोग घरों के अंदर ही रहे और सड़कें सुनसान दिखीं।

लगभग 16 लाख की आबादी वाले इस छोटे से राज्य में महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

गोवा सरकार को चिंतित करनेवाला घटनाक्रम यह है कि राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 50 प्रतिशत रही क्योंकि 5,910 नमूनों में से 3,019 नमूने पॉजिटिव मिले।

इसके साथ ही राज्य में महामारी से एक दिन में 36 लोगों की मौत हो गई।

कोविड-19 रोधी प्रतिबंध बृहस्पतिवार रात नौ बजे से लागू हो गए जो सोमवार (तीन मई) सुबह छह बजे तक जारी रहेंगे।

राज्य सरकार ने कहा है कि इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे और पाबंदियों को लागू करने के लिए विशेषकर शहरी इलाकों में सख्त निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं और वे अपने-अपने घरों के अंदर ही हैं।

पर्यटकों को लुभाने वाले लोकप्रिय समुद्र तट सुनसान पड़े हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने बुधवार को पाबंदियों की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘साप्ताहिक बाजार लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। कसीनो भी बंद रहेंगे। हालांकि औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी।’’

उन्होंने कहा था कि टीकाकरण केंद्र भी खुले रहेंगे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गोवा इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू