लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आंध्र प्रदेश ने संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक तीन करोड़ नमूनों की जांच की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:02 IST

Open in App

अमरावती, 15 नवंबर आंध्र प्रदेश ने सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए तीन करोड़ नूमनों की जांच का आंकड़ा पूरा कर लिया। इन नमूनों की जांच में अब तक संक्रमण के 20,70,095 मामले सामने आ चुके हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों ने अनुसार राज्य ने 29 नवंबर, 2020 को एक करोड़ नमूना जांच का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद नौ जून, 2021 को दो करोड़ का आंकड़ा पार हो गया।

राज्य में 2,961 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में संक्रमण के 117 मामले सामने आए और 241 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक 20,52,718 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 14,416 मरीजों की मौत हुई है।

चित्तूर जिले से संक्रमण के 24, गुंटूर से 19, विशाखापत्तनम से 14, पूर्वी गोदावरी और एसपीएस नेल्लोर से 12-12 मामले और कृष्णा जिले से 11 मामले सामने आए। संक्रमण से एक मरीज की मौत विशाखापत्तनम में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह