लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : लगातार दूसरे साल कामख्या मंदिर में लगने वाला अम्बुबाची मेला रद्द

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार जून असम स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामख्या मंदिर में हर वर्ष लगने वाले अम्बुबाची मेले को लगातार दूसरे साल कोविड-19 महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया है।

हालांकि, पुजारी मेले से जुड़ा चार दिवसीय अनुष्ठान 22 जून से शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि इस आयोजन के दौरान चार दिन तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और पांचवें दिन मंदिर खुलता है जिसमें हर साल करीब 25 लाख श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। मान्यता है कि इन चार दिनों तक देवी कामख्या रजस्वला अवस्था में होती हैं।

मां कामख्या देवालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि नीलाचल की पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ श्रद्धालुओं के लिए 30 जून तक बंद रहेगा और मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोलने का फैसला कामरूप महानगर जिला प्रशासन से परामर्श के बाद लिया जाएगा।

बयान के मुताबिक किसी भी श्रद्धालु को मंदिर परिसर में प्रवेश या रुकने की अनुमति नहीं होगी और उनके खाने व रहने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।

मां कामख्या देवालय ने बताया कि यह फैसला जिले में कोविड-19 के मामलों और मौतों की अधिक संख्या को देखते हुए लिया गया है।

मंदिर के पुजारी ने लोगों से शक्ति पीठ के प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

गौरतलब है कि मंदिर परिसर 27 अप्रैल से ही श्रद्धालुओं के लिए बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है