लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: संसद के सभी कर्मचारी अब घर से करेंगे काम

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन को देखते हुए संसद के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। इस सिलसिले में रविवार को लोकसभा सचिवालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया।

राज्यसभा सचिवालय ने कुछ दिनों पहले ही ऐसा ही आदेश जारी किया था।

इन आदेशों के मुताबिक, ‘‘संसद में काम करने वाले सभी कर्मचारी अब घर से काम करेंगे। हालांकि यह काम की अनिवार्यता पर निर्भर करेगा।’’

लोकसभा सचिवालय ने अपने आदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों और दिल्ली में बढ़ाए गए लॉकडाउन को देखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने निर्णय लिया है कि लोकसभा सचिवालय के सभी श्रेणी के कर्मचारी घर से काम करेंगे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजधानी में लॉक्डाउन की सीमा एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में इसकी दर में भी वृद्धि हुई है।

हालांकि सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर