लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : वायुसेना ने ऑक्सीजन के दो खाली टैंकरों को इंदौर से जामनगर पहुंचाया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:32 IST

Open in App

इंदौर, 27 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में चिकित्सीय ऑक्सीजन की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए भारतीय वायु सेना का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत मंगलवार को ऑक्सीजन के दो खाली टैंकरों को इंदौर से गुजरात के जामनगर पहुंचाया गया।

स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया, "वायुसेना के बड़े मालवाहक और परिवहन विमानों में शुमार सी-17 हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरकर इंदौर पहुंचा। इसके जरिये चिकित्सीय ऑक्सीजन के 23 मीट्रिक टन और 25 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो खाली टैंकरों को इंदौर से जामनगर भेजा गया।"

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन टैंकर को सड़क मार्ग के जरिये इंदौर से जामनगर पहुंचने में आमतौर पर करीब 20 घंटे का समय लगता है, जबकि वायुसेना के विमान से ये टैंकर घंटे भर में ही वहां पहुंच रहे हैं। इस तरह वायुसेना के अभियान से इंदौर में ऑक्सीजन की जल्द आपूर्ति हो पा रही है।

उन्होंने बताया कि जामनगर के एक संयंत्र से ऑक्सीजन भरवाने के बाद टैंकर सड़क मार्ग से इंदौर लौट रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे टैंकर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती है क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे जहाज को खतरा हो सकता है।

इंदौर में महामारी के खिलाफ वायुसेना की मुहिम 23 अप्रैल से ऐसे वक्त शुरू हुई, जब जिले में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं और कई लोगों को खुद सिलेंडर लेकर इस जीवनरक्षक गैस का इंतजाम करते देखा जा सकता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,05,429 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,113 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू