लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : एक साल के विराम के बाद किशोर कुमार के महाविद्यालय में फिर मनेगी उनकी जयंती

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:51 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 23 जुलाई कोविड-19 का प्रकोप घटने के मद्देनजर इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज ने अपने पूर्व छात्र और हिंदुस्तानी फिल्मों के हरफनमौला सितारे किशोर कुमार की चार अगस्त को पड़ने वाली जयंती मनाने का सिलसिला फिर से शुरू करने का करने का फैसला किया है।

क्रिश्चियन कॉलेज के प्राचार्य अमित डेविड ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "शहर में कोविड-19 के मामले बेहद कम रह गए हैं। लिहाजा हम हमारे महाविद्यालय के पूर्व छात्र किशोर कुमार की जयंती मनाने की तैयारियां कर रहे हैं। पिछले साल महामारी की बंदिशों के चलते हम उनकी जयंती नहीं मना सके थे।"

उन्होंने बताया कि क्रिश्चियन कॉलेज अपने पूर्व और वर्तमान छात्रों की सहभागिता से पिछले कई सालों से किशोर कुमार की जयंती मना रहा है।

डेविड ने बताया कि इस सालाना समारोह के तहत क्रिश्चियन कॉलेज में केक काटा जाता है और महाविद्यालय के पूर्व तथा वर्तमान विद्यार्थी के किशोर कुमार गाए गानों की प्रस्तुति देते हैं। इसके साथ ही, इस महाविद्यालय में किशोर कुमार के बिताए पलों से जुड़े रोचक संस्मरण सुनाए जाते हैं।

क्रिश्चियन कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि किशोर कुमार ने इस महाविद्यालय में वर्ष 1946 से लेकर 1948 तक पढ़ाई की थी और वह संस्थान परिसर के छात्रावास में ही रहते थे।

उन्होंने बताया कि चार अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश (तब मध्य प्रांत) के खंडवा में पैदा हुए किशोर कुमार का वास्तविक नाम आभास कुमार गांगुली था। वह मैट्रिक पास करके इंटरमीडिएट में पहुंचे तो पिता कुंजलाल गांगुली ने उनके भविष्य की फिक्र करते हुए उनका दाखिला इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में करा दिया था।

उन्होंने बताया कि किशोर कुमार ने वर्ष 1948 में क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी और फिल्म जगत में करियर बनाने के मकसद से मुंबई चले गए थे।

किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान