लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण भारत के 26 प्रतिशत बुजुर्गों की सेहत प्रभावित हुई: अध्ययन

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च देश में कोविड-19 की स्थिति से 26 प्रतिशत वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा जिन्होंने इस महामारी को चिंता का कारण बताया और 24.95 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महामारी से उन्हें मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना करना पड़ा।

गैर सरकारी संगठन ‘एजवेल फाउंडेशन’ द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई। इसके लिए संगठन ने 27 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में 10 हजार वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की।

सर्वेक्षण के दौरान, बुजुर्गों की जरूरतों में बदलाव को चिह्नित करने के साथ उन पर महामारी के प्रभाव का अध्ययन किया गया।

अध्ययन में सामने आया कि महामारी ने न केवल वयोवृद्ध लोगों के स्वास्थ्य बल्कि उनके सामाजिक जीवन, मनोविज्ञान और वित्तीय स्थिति को भी प्रभावित किया।

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले लगभग 29.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कोविड-19 और इसके कारण लगाए गए लॉकडाउन ने उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित किया और यह महामारी को लेकर उनकी चिंता का मुख्य कारण था।

अध्ययन के अनुसार, लगभग 26 प्रतिशत बुजुर्गों ने कहा कि कोविड-19 ने उनके स्वास्थ्य पर असर डाला और इनमें से अधिकतर लोगों ने इसे चिंता का मुख्य कारण बताया।

वहीं, 24.95 बुजुर्गों के अनुसार, महामारी के कारण मनोवैज्ञानिक समस्याएं उत्पन्न हुईं जो कि उनकी चिंता का मुख्य कारण था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया