लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के घर के आगे ढोल बजवा रहा है प्रशासन

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:19 IST

Open in App

इंदौर, 29 जून मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मानपुर कस्बे में कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए "प्रोत्साहित" करने के लिए प्रशासन ने अनूठा तरीका खोजा है। ऐसे लोगों के घर के आगे ढोल बजवाया जा रहा है।

नायब तहसीलदार विवेक सोनी ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हम उन लोगों के घर के आगे ढोल बजवा रहे हैं जिन्होंने प्रशासन के तमाम जागरुकता अभियानों के बावजूद अब तक कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाया है। अचानक ढोल बजने पर घर के लोग बाहर आते हैं और हम उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"

सोनी की मानें, तो इस मुहिम के उत्साहजनक नतीजे सामने आ रहे हैं और ज्यादातर लोग टीका लगवाने के लिए राजी हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मानपुर की आबादी 5,500 के आस-पास है और आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे इस कस्बे में करीब 4,500 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,390 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल