लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का निधन

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:29 IST

Open in App

मुंबई, छह मई ‘छिछोरे’ और ‘ गुड न्यूज’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड -19 जटिलताओं से निधन हो गया। उनके सह कलाकार ने यह जानकारी दी।

पाटिल (40) को कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि के तुरंत बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार मई को उनका निधन हो गया।

पाटिल के साथ ‘ श्री गुरूदेव दत्ता’ में काम कर चुके अभिनेता कुशाल कोली ने बताया कि उन्हें एक दोस्त से उनकी मृत्यु की खबर मिली।

कोली ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ उदेश उमार नामक हमारे एक गायक दोस्त ने उनके निधन की खबर दी। वह किसी प्रोजेक्ट पर बनारस में शूटिंग कर रही थीं और जब वह मुम्बई आयीं तब जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था चार मई को दोपहर में करीब ढाई -तीन बजे उनका निधन हो गया।’’

पाटिल ने ‘प्रवास’ , ‘बायेको डेटा का बायको’, ‘ते आथ दिवस’ जैसी मराठी फिल्मों और ‘बापमानुस’ डेली शोप में भी अभिनय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह