लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बीएमसी की दूल्हा, दुल्हन के परिवार एवं हॉल के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:37 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल दक्षिण मुंबई में एक बैंक्वेट हॉल प्रबंधन के खिलाफ कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करके एक विवाह समारोह का आयोजन करने को लेकर शुक्रवार को 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के खिलाफ पुलिस में एक मामला दर्ज किया जा रहा है। यह जानकारी बीएमसी के एक अधिकारी ने दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाबुलनाथ क्षेत्र स्थित हॉल ने महाराष्ट्र सरकार की कोविड-19 की 'श्रृंखला तोड़ने' के लिए लगायी गई पाबंदियों का उल्लंघन किया, जो 15 मई तक लागू हैं।

इन पाबंदियों के तहत, किसी विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या 25 हो सकती है, जबकि कार्यक्रम दो घंटों के भीतर समाप्त होना चाहिए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विवाह समारोह में लगभग 150 लोग शामिल हुए थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएमसी के डी वार्ड की एक टीम ने समारोह के दौरान हॉल में छापा मारा और पाया कि सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर गामदेवी पुलिस थाने में दूल्हे और दुल्हन के परिवारों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा