लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में बेवजह बाहर घूम रहे लोगों से पुलिस भरवा रही अनूठा मुचलका

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:41 IST

Open in App

इंदौर, सात मई मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में पुलिस ने महामारी की रोकथाम के लिए शुक्रवार से अनूठा प्रयोग शुरू किया। बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर घूम रहे लोगों से पुलिस कोरे पन्ने पर बार-बार लिखवा रही है कि वे "जनता कर्फ्यू" (आंशिक लॉकडाउन) का पालन करेंगे।

खजराना के थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हम जिन लोगों को सड़क पर बेवजह घूमते पकड़ रहे हैं, उनसे एक कोरे पन्ने पर यही पंक्ति बार-बार लिखवा रहे हैं कि वे जनता कर्फ्यू का पालन करेंगे और अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह पंक्ति बार-बार लिखने से इन लोगों को अपनी गलती का अहसास होगा जिससे आइंदा वे बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।"

थाना प्रभारी ने बताया कि जो लोग बेवजह घर से बाहर घूमते बार-बार पकड़े जा रहे हैं, उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत अस्थायी जेल भेजा जा रहा है।यह जेल प्रशासन के आदेश पर एक गेस्ट हाउस में बनाया गया है।

गौरतलब है कि इंदौर में महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए 20 अप्रैल से जनता कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू के दौरान लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है, जबकि अस्पताल संक्रमितों से भरे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,23,447 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,190 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर