लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 120 मरीज संक्रमण मुक्त हुए

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:07 IST

Open in App

ईटानगर, 10 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड स्तर पर 120 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,881 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि अब तक 54,316 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 120 शनिवार को ठीक हुए।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.77 फीसदी है। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 285 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग के अनुसार अब तक 12,34,540 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos