लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दूसरी खुराक लिए बिना लातूर में एक व्यक्ति को मिला पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र

By भाषा | Updated: October 22, 2021 11:46 IST

Open in App

लातूर (महाराष्ट्र), 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक व्यक्ति को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लिए बिना ही, पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र मिलने का मामला सामने आया है।

जिले की औसा तहसील के जवालगा गांव के निवासी विजयकुमार काकड़े (29) ने बताया कि उन्हें एक प्रमाणपत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने टीके की दूसरी खुराक ले ली है जबकि उन्हें दूसरी खुराक अभी नहीं लग पाई है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि किसी मानवीय चूक के कारण ऐसा हुआ।

काकड़े ने बताया कि उन्हें बुधवार को दूसरी खुराक लेने के लिए समय दिया गया था, लेकिन टीका लिए बिना ही उनके फोन पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा था, ‘‘ आपको शाम 4 बजकर 17 मिनट पर ‘कोविशील्ड’ की दूसरी खुराक दे दी गई है। आप अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र ‘डाउनलोड’ कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैंने लिंक पर क्लिक किया, तो मुझे मेरा पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखा। उसमें लिखा था कि मैंने औसा के नाथ सभाग्रह में टीका लगवाया है। हालांकि सभाग्रह के प्रबंधन का कहना है कि बुधवार को वहां कोई टीकाकरण शिविर नहीं लगा था।’’

औसा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंगद जाधव से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा ऑपरेटर द्वारा गलत फोन नंबर टाइप करने की वजह से हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos