लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में 90 फीसद लक्षित आबादी को मिली टीके की पहली खुराक

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:32 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), नौ अगस्त मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में टीकाकरण के लिए लक्षित आबादी में शामिल 90 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि महीने भर में जिले की शत प्रतिशत लक्षित आबादी को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी जाएगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने सोमवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, "हमने जिले के पात्र आयु वर्गों के कुल 28 लाख लोगों को महामारी रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक हम इनमें से 25.25 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर हमें टीकों की नियमित आपूर्ति होती रही, तो अगले एक महीने में हम अपने लक्ष्य के मुताबिक सभी 28 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दे देंगे।’’

गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 6.55 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के 1,53,008 मरीज मिले हैं जिनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो