लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: एक दिन में संक्रमण के 87.73 फीसदी नए मामले सात राज्यों से सामने आए

By भाषा | Updated: March 14, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में रोजाना कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और एक दिन में देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 87.73 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 15,602 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 2,035 और पंजाब में 1,510 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 10 हजार तक पहुंच गई है। इनमें से 76.93 प्रतिशत उपचाराधीन रोगी महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 16,637 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,09,89,897 हो गई है। संक्रमण से उबरे नए लोगों में से 83.13 प्रतिशत छह राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में 161 रोगियों की मौत हुई है। मौत के 84.47 प्रतिशत मामले छह राज्यों से आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक दिन में 88 रोगियों की मौत हुई है। पंजाब में 22 और केरल में 12 रोगियों की जान गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश राजस्थान, झारखंड, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, मेघालय, दमन एवं दीव, दादरा एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश हैं।

इस बीच, देश में अब तक लगभग 3 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

इनमें से स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 73,47,895 और दूसरी खुराक के तौर पर 42,95,201 टीके लगाए गए हैं जबकि अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 11,35,573 तथा दूसरी खुराक के तौर पर 73,32,641 टीके लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल