लाइव न्यूज़ :

कोविड- 19 : पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 86 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:08 IST

Open in App

पुडुचेरी, 17 सितंबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,256 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलू ने दी।

उन्होंने बताया कि 5057 नमूनों की जांच के बाद नए मामलों की पहचान हुई। ये मामले पुडुचेरी (46), कराइकल (23), माहे (15) और यानम (2) में सामने आए हैं।

श्रीरामुलू ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 919 हो गई है, जिनमें से 158 अस्पतालों में हैं और 761 गृह पृथक-वास में हैं।

पिछले 24 घंटे में 129 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिससे स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या 1,22,509 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी की रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 1828 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि संक्रमण दर 1.70 फीसदी है जबकि मृतकों एवं लोगों के स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.46 फीसदी और 97.81 फीसदी है।

विभाग ने अभी तक 38,207 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 23,005 कर्मियों का टीकाकरण किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 8.88 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान