कोविड-19 संक्रमणः आंध्र प्रदेश में 816 केस, कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 425, कलबुर्गी का चार महीने का शिशु पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:41 IST2020-04-22T13:41:20+5:302020-04-22T13:41:20+5:30

देश भऱ में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। मुंबई और दिल्ली में हालात खराब होते जा रहा है। दक्षिण भारत के राज्य भी पीछे नहीं है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मामला लगातार बढ़ रहा है।

Kovid-19 816 cases Andhra Pradesh 425 infected Karnataka Kalburgi's four-month-old infant positive | कोविड-19 संक्रमणः आंध्र प्रदेश में 816 केस, कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 425, कलबुर्गी का चार महीने का शिशु पॉजिटिव

गुंटूर में बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ यहां संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई। (file photo)

Highlightsबीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सर्वाधिक प्रभावित जिले कुरनूल और गुंटूर में 19-19 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या क्रमश: 203 और 177 हो गई।

अमरावती/बेंगलुरुः आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह तक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं जिनके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 813 मामले हो गए।

ताजा कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस अवधि में 5,757 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,701 संक्रमणरहित निकले।

संक्रमण से राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले कुरनूल और गुंटूर में 19-19 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या क्रमश: 203 और 177 हो गई। बुलेटिन में नए मरीजों के बारे में और कुछ जानकारी नहीं दी गई लेकिन कमांड कंट्रोल सेंटर के सूत्रों की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये लोग तबलीगी जमात से आए लोगों के संपर्क में आए थे।

गुंटूर में बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ यहां संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई। राज्य में 120 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 669 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।  कर्नाटक में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 425 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नए मामलों में कलबुर्गी का एक चार महीने का शिशु शामिल है। विभाग ने दोपहर की स्थिति अपडेट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक सात नए मामले सामने आए हैं..... अब तक कोविड-19 के 425 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 17 मौतें शामिल हैं और 129 लोग ठीक हो चुके हैं। सात नए मामलों में पांच कलबुर्गी से और दो बेंगलुरु शहर से हैं। भाषा कृष्ण नरेश नरेश

Web Title: Kovid-19 816 cases Andhra Pradesh 425 infected Karnataka Kalburgi's four-month-old infant positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे