लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में 807 नये मामले, कर्नाटक में दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:22 IST

Open in App

मुंबई/बेंगलुरू, 11 दिसंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 807 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,43,179 हो गयी जबकि 20 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या 1,41,243 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इस दौरान कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के 17 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 869 रोगियों के संक्रमण से ठीक होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,91,805 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,452 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.72 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है। महाराष्ट्र के आठ जिलों और सात नगर पालिका क्षेत्रों में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,67,59,668 नमूनों की कोविड संक्रमण के लिए जांच की गयी है, जिनमें से 1,19,680 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है। मुंबई क्षेत्र में संक्रमण के 395 नये मामले सामने आये और दो मरीजों की मौत हुई, जबकि पुणे क्षेत्र में 212 नये मामले सामने आये हैं।

इस बीच, कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 320 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,00,105 हो गयी, जबकि दो और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,257 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 317 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,54,513 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,306 है।

बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 190 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में शनिवार को 1,05,978 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5.44 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर