लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केरल में 7,772, कर्नाटक में 381 और आंध्र प्रदेश में 481 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/अमरावती, 29 अक्टूबर केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,772 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 49,44,857 हो गई। इसके अलावा 471 और रोगियों की मौत की पुष्टि होने के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 31,156 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकारी की एक विज्ञप्ति के अनुसार बृहस्पतिवार से 6,648 और लोगों के संक्रमण के उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 48,43,5768 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 78,722 है। बीते 24 घंटे में 71,681 नमूनों की जांच की गई।

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 381 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 29,87,694 हो गई। इसके अलावा सात रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 38,061तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 305 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 29,40,978 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,626 है। आज राज्य में अब तक 5.06 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा कोविड-19 रोधी टीकों की 6.5 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 481 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,65,716 हो गई। इसके अलावा एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 14,367 हो गई है।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार 385 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 20,46,512 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,837 है। राज्य में अब तक कुल 2.94 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। आज 39 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वारस संक्रमण के 90 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,32,053 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से किसी रोगी की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 872 है। ठीक हो चुके लोगों की तादाद 3,26,749 जबकि मृतकों की संख्या 4,432 है।

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 592 नए मामले सामने आए और तीन रोगियों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,20,088 और मृतकों की तादाद 427 है।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम से कम से कम 1,094 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,12,846 तक पहुंच गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,815 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र