लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मप्र राज्य सेवा परीक्षा में बैठे 73 प्रतिशत आवेदक

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:37 IST

Open in App

इंदौर, 27 जुलाई मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को शुरुआती अनुमान के हवाले से बताया कि दो दिन पहले आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में करीब 73 प्रतिशत आवेदक शामिल हुए।

यह परीक्षा कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान राज्य में ‘ऑफलाइन’ तरीके से आयोजित सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है। हालांकि, रविवार को आयोजित होने से पहले महामारी के प्रकोप के कारण दो बार इसकी तारीख बदली गई थी।

एमपीपीएससी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी रवींद्र पंचभाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमारे शुरुआती अनुमान के मुताबिक राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में लगभग 73 प्रतिशत आवेदक बैठे। हालांकि, राज्य भर के परीक्षा केंद्रों से उम्मीदवारों को लेकर मिले आंकड़ों की अंतिम गिनती अभी जारी है। ’’

उन्होंने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में शामिल होने के लिए 3.44 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

पंचभाई ने बताया कि इन दिनों राज्य में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के कारण संक्रमितों की तादाद बेहद कम रह गई है। एमपीपीएससी ने फिर भी एहतियाति तौर पर राज्य के 52 जिला मुख्यालयों में 64 विशेष केंद्र बनाए थे, जहां संक्रमित उम्मीदवार अलग बैठकर परीक्षा दे सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ केवल कटनी में एक उम्मीदवार ने पर्यवेक्षकों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इस उम्मीदवार की विशेष केंद्र में परीक्षा ली गई थी।’’

पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 1,011 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें संक्रमित उम्मीदवारों के लिए बनाए गए 64 विशेष केंद्र शामिल हैं। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वैश्विक महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी और परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवार उचित दूरी पर बैठे थे।

एमपीपीएससी अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 शुरुआती कार्यक्रम के मुताबिक 11 अप्रैल को होनी थी। लेकिन वैश्विक महामारी के बढ़ते मामलों के चलते इसकी तिथि बदलकर 20 जून कर दी गई थी। बाद में इसकी तारीख फिर बदलते हुए 25 जुलाई (रविवार) कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे