लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हरियाणा में 723, हिमाचल प्रदेश में 818 और जम्मू-कश्मीर में 1,448 नए मामले

By भाषा | Updated: June 6, 2021 00:03 IST

Open in App

चंडीगढ़/शिमला/श्रीनगर, पांच जून हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 723, हिमाचल प्रदेश में 818 और जम्मू-कश्मीर में 1,448 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 723 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,61,637 हो गई। वहीं 59 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,664 हो गई।

राज्य में 9,974 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,42,999 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 97.55 फ़ीसदी है।

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 818 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,94,742 हो गई। वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,263 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां अब 9,484 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 1,448 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,050 हो गई। वहीं 25 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,051 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में 28,423 मरीज़ों का उपचार चल रहा है जबकि 2,66,576 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे