लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में 677 नए मामले, संक्रमण की दर 0.8 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 677 नए मामले सामने आए वहीं संक्रमण से 21 और लोगों की मौत हो गई। बुधवार को शहर में लोगों के संक्रमित होने की दर 0.8 प्रतिशत रही।

प्रशासन ने बताया कि शहर में अभी तक 6.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और बुधवार तक संक्रमण से 10,523 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को शहर में 84,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

शहर में 21 से 23 दिसंबर तक रोजाना 1,000 से कम नए मामले आए हैं। 21 दिसंबर को 803, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नए मामले शहर में आए।

लेकिन 24 दिसंबर को 1,063 मामले आए जो 25 दिसंबर को कम होकर 758 हो गए। 26 दिसंबर को 655 जबकि 27 दिसंबर को 757 और 28 दिसंबर को 564 मामले आए जो पिछले सात महीने में एक दिन में आए सबसे कम नए मामले हैं। इससे पहले 26 मई को शहर में 412 मामले आए थे।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को 5,838 रह गई जो मंगलवार को 6,122 थी।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि हाल ही में ब्रिटेन से लौटे आठ लोगों की जांच में उनके कोरोना वायरस के नये प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?