लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में संक्रमण के 6,746 नये मामले, 121 लोगों की मौत,

By भाषा | Updated: November 22, 2020 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नये मामले सामने आये और संक्रमण की दर 12.29 रही, वहीं संक्रमण से 121 और लोगों की मौत के बाद राजधानी में मृतक संख्या 8,391 पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शनिवार को दिल्ली में 54,893 नमूनों की जांच की गयी जिनमें 23,433 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।

दिल्ली में अब तक एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले 11 नवंबर को सामने आए थे जब 8,593 संक्रमितों का पता चला था। उस दिन 85 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी थी।

रविवार को संक्रमण से मृत्यु के 121 मामले दर्ज किये गये। पिछले 11 दिन में पांचवीं बार एक दिन में मृत्यु के मामलों की संख्या 100 से अधिक है।

रविवार को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 40,212 रही जबकि शनिवार को यह संख्या 39,741 थी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,29,863 पहुंच गयी है जिनमें से 4,81,260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या रविवार को 4,697 हो गयी जो शनिवार को 4,633 थी।

रविवार के बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों में कुल बिस्तरों की संख्या 17,365 है जिनमें से 7,947 खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर