लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः आंध्र प्रदेश में 664 नए मामले सामने आए, केरल में 31 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:06 IST

Open in App

अमरावती/तिरुवनंतपुरम, तीन दिसंबर आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 664 नए मामले सामने आए , जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,70,076 हो गई। वहीं, केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5,376 नए मामले सामने आए जबकि 31 और मरीजों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अभी तक कोविड-19 की 1.02 करोड़ जांच की जा चुकी हैं और राज्य में संक्रमण की दर 8.52 फीसदी है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 11 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके अनुसार इस अवधि में स्वस्थ हुए 835 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में फिलहाल 6742 मरीज उपचाराधीन है।

वहीं, केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5,376 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,20,049 हो गई।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 5,590 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 61,209 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक कुल 5,56,378 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

यहां जारी एक बयान में मंत्री ने कहा कि 31 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 2329 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह