लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 6,582 नये मामले, 22 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:58 IST

Open in App

अमरावती, 18 अप्रैल आंध्र प्रदेश में रविवार पूर्वाह्न नौ बजे तक 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,582 नये मामले सामने आए, जबकि 22 लोगों की महामारी से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 9,62,037 लोग संक्रमित हुए, जिनमें 9,09,941 लोग ठीक हो गये, जबकि कुल 7,410 की मौत हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अभी कोविड-19 के 44,686 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चित्तूर जिले में 24 घंटे में 1,171 नये मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख के आंकड़े को पार कर गई।

राज्य में पूर्वी गोदावरी के बाद यह दूसरा जिला है, जहां मार्च 2020 में महामारी की शुरूआत होने के बाद से कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर गई है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कोविशील्ड टीके की दो लाख से अधिक खुराक आज राज्य में पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों