लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में दांतों के 65 वर्षीय व्यक्ति ने लगवाया पहला टीका

By भाषा | Updated: March 1, 2021 12:04 IST

Open in App

इंदौर, एक मार्च मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में इस महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के दूसरे चरण की सोमवार से शुरुआत हुई। इससे यह टीका इसकी पात्रता रखने वाले आम लोगों की पहुंच में आ गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के साथ 45 साल से अधिक आयु के उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में रवि कुमार जैन (65) को पहला टीका लगाया गया। जैन पेशे से दंत चिकित्सक हैं।

जैन ने टीकाकरण के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैं पूरी तरह ठीक महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी पत्नी को टीका लगवाने के लिए सोमवार को ही अस्पताल लेकर आ रहा हूं।"

कोविड-19 के टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को सिरे से खारिज करते हुए जैन ने कहा, "बतौर जागरूक नागरिक हमें टीकाकरण को लेकर सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और सभी पात्र लोगों को टीका लगवाना चाहिए।"

अधिकारियों ने बताया कि जिले में एमवायएच समेत तीन सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण शुरू किया गया है। इसके अलावा, सात निजी अस्पतालों में महामारी का टीका लगवाने के बदले हर व्यक्ति को 250 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि इन अस्पतालों में सोमवार सुबह जुटे कई वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि उन्हें टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने में समस्या आई। अस्पताल के कुछ कर्मचारी इस पंजीयन में उनकी मदद करते भी देखे गए।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के प्रति उत्साह दिखाते हुए कई वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी के संग अस्पतालों में पहुंचे थे।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत पिछले साल 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने बताया कि जिले में गत 24 मार्च से 28 फरवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 59,758 मरीज मिले हैं। इनमें से 933 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?