लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में 62 नए मामले सामने आए, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 62 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गयी।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 61 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मृतकों की संख्या 25,039 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 14,35,671 पर पहुंच गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, 14,10,066 लोगों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, वे स्वस्थ हो गए हैं या शहर छोड़कर चले गए हैं। मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 566 हो गयी है जबकि एक दिन पहले यह संख्या 569 थी। निषेध क्षेत्रों की संख्या कम होकर 403 हो गयी है जबकि एक दिन पहले यह 406 थी। एक दिन पहले कोविड-19 के लिए कुल 65,811 नमूनों की जांच की गयी।

मंगलवार के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 44 मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत रही।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में महामारी के 36 मामले आए जो पिछले एक साल में संक्रमण के एक दिन में आने वाले सबसे कम मामले हैं जबकि तीन लोगों की मौत होने के साथ संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए