लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र में 6,017 नए मामले आए, 22 फरवरी के बाद सबसे कम

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:35 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र में सोमवार को 6,017 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जो 22 फरवरी के बाद सबसे कम है। इन नए मामलों के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 62,20,207 तक पहुंच गए, जबकि 66 मरीजों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,27,097 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा।

कोविड-19 से हुई नई मौतें पिछले एक सप्ताह में सबसे कम हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 13,051 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 59,93,401 हो गई।

राज्य में अब 96,375 कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.35 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के हिंगोली, वर्धा और भंडारा जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर