लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में 56 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 12, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण की दर 0.01 प्रतिशत रही। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक रविवार को संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

दिल्ली में इस महीने अब तक कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, नवंबर में सात, अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की संक्रमण से जान चली गई थी।

नए मामलों के साथ, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,41,718 हो गए। इनमें से 14.16 लाख से अधिक मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। बीमारी से मरने वालों की संख्या 25,100 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने शनिवार को 51,263 आरटी-पीसीआर सहित 56,274 नमूनों की जांच की। दिल्ली में 397 लोगों का अब भी कोविड का इलाज चल रहा है, जिनमें से 188 गृह-पृथक-वास में हैं। निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 113 है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 52 नए मामले और शुक्रवार को 41 नए मामले दर्ज किए गए। राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का दूसरा मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान