लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र में 5,182 नए मामले,115 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 23:29 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,182 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,37,358 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 115 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,472 हो गई।

विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान 8,066 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

बयान में कहा गया है कि अब तक 17,03,274 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 85,535 है। अब तक राज्य में कोविड-19 की 1,10,59,305 जांच की जा चुकी है।

मुंबई शहर में कोविड-19 के 878 नये मरीज सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 2,83,696 हो गयी है। शहर में 18 और मरीजों की कोविड-19 के कारण जान जाने से इस महामारी के मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,931 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो