लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी लगाया जाएगा टीका

By भाषा | Updated: June 13, 2021 14:01 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 13 जून जिला प्रशासन ने इंदौर में रह रहे करीब 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि सिंधी हिन्दू समुदाय के पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से हाल ही में मांग की थी कि महामारी से बचाव के लिए उन्हें भी टीका लगाया जाए। उन्होंने बताया, "प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद यह मांग मान ली गई है। पाकिस्तानी शरणार्थी शहर के टीकाकरण केंद्रों पर पहचान पत्र के रूप में अपना पासपोर्ट दिखाकर कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे।"

जड़िया ने एक अनुमान के हवाले से बताया कि इंदौर में करीब 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थी रहते हैं और इनमें से ज्यादातर लोग शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में बसे हैं। उन्होंने कहा, "हम मानवता के आधार पर सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीका लगा रहे हैं। पिछले महीने हमने किसी काम से इंदौर आए नीदरलैंड के एक नागरिक को भी टीका लगाया था।"

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक जिले में महामारी के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,370 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक 13.53 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें शामिल 2.35 लाख लोगों को इस टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे