लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में शादी में 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत, डीडीएमए ने आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले शादी समारोहों में 200 के बजाय केवल 50 लोगों को उपस्थित होने की अनुमति होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अतिथियों की पहले की संख्या सीमा को बुधवार को वापस ले लिया।

डीडीएमए के अध्यक्ष उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में शादी समारोह में केवल 50 लोगों को शिरकत करने की अनुमति देने के आप सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।

दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर को शादी समारोह में 200 लोगों तक को शामिल हो होने की इजाजत दे दी थी। सरकार ने अनलॉक की अवधि के दौरान 50 लोगों की सीमा तय की हुई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार ने शहर में शादी में 200 लोगों के शामिल होने देने के पहले आदेश को वापस लेने का फैसला किया है।

बुधवार को आदेश में मुख्य सचिव विजय देव ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी की वजह से फैसला किया गया है जो विभिन्न कारकों के कारण बढ़ते प्रदूषण स्तर की वजह से और बढ़ गया है।

देव ने कहा कि बंद स्थानों पर हॉल की कुल क्षमता के अधिकतम 50 फीसदी लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी, लेकिन 50 लोगों से ज्यादा नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही, मास्क लगाना, एक-दूसरे से दूरी बनाना, थार्मल जांच करना और हाथ धोना या सैनेटाइज करना अनिवार्य रूप से जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर भी 50 लोगों की ही सीमा रहेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों, पुलिस उपायुक्तों और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि आदेश का सख्ती से पालन हो।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। 11 नवम्बर को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे