लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : आंध्र प्रदेश में सामने आये 4,981 नए मामले, 38 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:52 IST

Open in App

अमरावती, 24 जून आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को 18 लाख के पार पहुंच गयी एवं उपचाराधीन मरीज 50,000 के नीचे चले गये।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे को कोविड-19 के 4,981 नए मामले सामने आए जबकि 38 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,464 मरीज स्वस्थ भी हुए ।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,67,017हो गई है जिनमें 18,04,844 व्यक्ति संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक 12,490 लोगों ने इस संक्रमण से जान गंवायी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में 49,683 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले में 943 तथा पश्चिमी गोदावरी जिले में 593 नए मामले सामने आये । बाकी दस जिलों में 500-500 से भी कम नये मरीज सामने आये। विजयनगर में 60 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो