लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केरल में 4,874 नए मामले, 35 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:14 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/श्रीनगर/कोहिमा, नौ दिसंबर दक्षिणी राज्य केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कोई उल्लेखनीय कमी नहीं देखने को नहीं मिली और संघ शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी साढ़े तीन सौ से अधिक मामले सामने आए।

केरल में बुधवार को संक्रमण के 4,875 नए मामले सामने आए तथा 35 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,49,571 हो गए और मृतकों की संख्या 2,507 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि राज्य में अभी कोविड-19 के 59,923 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 5,86,998 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसी दौरान जम्मू कश्मीर में संक्रमण के 369 नए मामले सामने आए तथा छह और मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,14,407 हो गए और मृतकों की संख्या 1,767 पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,016 हो गई है और अब तक 1,07,624 मरीज महामारी की चपेट में आने के बाद ठीक हो चुके हैं।

इसी बीच पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 11,508 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग के निदेशक डॉ डेनिस हांगसिंग ने बताया कि दिन भर में कोविड-19 के 62 मरीज ठीक हो गए।

उन्होंने कहा कि अब तक 10,728 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 589 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में महामारी से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह