लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत में 42,625 नए मामले और 562 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 11:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 42,625 लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,17,69,132 हो गयी और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 562 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,25,757 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,395 की वृद्धि हुई है। मंगलवार को कोविड-19 के लिए 18,47,518 नमूनों की जांच गयी और इसी के साथ अभी तक देश में जांच किए गए नमूनों की संख्या 47,31,42,307 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,09,33,022 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड-19 रोधी 48.52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि जिन 562 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 177 लोगों की मौत महाराष्ट्र और 148 की केरल में हुई। इस महामारी से अब तक कुल 4,25,757 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 1,33,215 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,650 की कर्नाटक में, 34,159 की तमिलनाडु, 25,058 की दिल्ली, 22,765 की उत्तर प्रदेश, 18,170 की पश्चिम बंगाल और 16,299 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे