लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : कर्नाटक में 39,998 नये मामले, 517 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 मई कर्नाटक में कोविड-19 के कारण 517 लोगों की बुधवार को मौत होने के बाद राज्य में इस बीमारी से हुई मौत का आंकड़ा 20,368 पर पहुंच गया है जबकि 39,998 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 20,53,191 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 5,92,182 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि बुधवार को 34,752 लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 14,40,621 हो गई है।

बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के 16,286 मामले सामने आए और 275 लोगों की मौत हुई जो राज्य में सबसे अधिक है।

शहर में अब तक 9,99,806 मामले सामने आए हैं और 8,694 लोगों की मौत हुई है।

यहां 3,60,619 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

तुमकुरु जिले में संक्रमण के 2,360 मामले आए जो बेंगलुरु के बाद सबसे ज्यादा है और यहां 14 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बेल्लारी में संक्रमण के 1,823 मामले, मैसुरु में 1,773, हासन में 1,572, मांड्या में 1,223, बेंगलुरु ग्रामीण में 1,138, शिवमोगा में 1,125 और दक्षिण कन्नड में 1,077 मामले सामने आए।

इसके अलावा बगलकोटे, बेलगावी, चामराजनगर, चिकबल्लापुरा, चिकमंगलुरु, धारवाड़, कलबुर्गी, कोडागू, कोलार, उडुपी, उत्तर कन्नड़, विजयपुरा और यादगीर जिले में 500 से ज्यादा मामले सामने आए।

विभाग ने बताया कि बुधवार को कुल 1,34,792 जांच की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण