लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केरल में 3,966, गुजरात में 1,607 और कर्नाटक में 1,526 नए मामले

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अहमदाबाद / बेंगलुरु 27 नवंबर केरल में कोविड-19 के 3,966 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर राज्य में 5,87,707 हो गई। वहीं, 23 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,171 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि बीमारी से 4,544 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,522 हो गई। अभी राज्य में 63,885 लोगों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,607 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,05,116 हो गई। वहीं संक्रमण से 16 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,938 हो गई।

बृहस्पतिवार शाम से अब तक स्वस्थ हुए 1,388 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अभी यहां 14,732 लोगों का इलाच चल रहा है।

वहीं, कर्नाटक में कोविड-19 के 1,526 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,81,086 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 11,738 हो गई।

यहां इलाज के बाद दिन में 1,451 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या अब 25,379 है। शुक्रवार को कुल 1,13,591 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल