लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केरल में 3,742, नगालैंड में दो और जम्मू-कश्मीर में 43 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/कोहिमा/श्रीनगर, आठ फरवरी कोविड-19 के सोमवार को केरल में 3,742, नगालैंड में दो और जम्मू-कश्मीर में 43 नए मामले सामने आए हैं।

केरल में राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों के कम से कम 65 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं और सोमवार को 16 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,72,180 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 3,883 पर पहुंच गई है।

कई कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने वित्त विभाग समेत प्रशासनिक परिसर के कुछ खंडों में कर्मचारियों की संख्या आधी करने के निर्देश दिये हैं। सोमवार को 5,959 लोग संक्रमण मुक्त हुए और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 9,02,627 हो चुकी है। अभी 65,414 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नगालैंड में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,160 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री एस पांग्नेयू ने यह जानकारी दी।

नगालैंड राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉक्टर डेनिस हांगसिंग ने बताया कि सोमवार को 11 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,837 हो गई। यहां 84 मरीजों का उपचार चल रहा है और मृतकों की संख्या 88 है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,952 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। श्रीनगर में सबसे ज्यादा 20 मामले सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 1,944 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग